» उत्तर प्रदेश
दीपोत्सव 2023 : प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिए अवधपुरी की सड़कों पर उतरा 'हिन्दुस्तान'
Go Back | Yugvarta News Agency , Nov 11, 2023 05:34 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Ayodhya :  प्रभु श्रीराम की नगरी में योगी सरकार के सातवां दीपोत्सव की धूम है। शनिवार सुबह यहां धूमधाम से भगवान राम के चरित्र पर बनी 18 भव्य और दिव्य झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई। योगी सरकार में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इन्हें भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। श्रीराम के जीवन पर आधारित झांकियों की ये शोभायात्रा अयोध्या के उदया चौराहे से राम कथा पार्क तक निकाली गयी। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों ने शोभायात्रा के जरिए अपनी आस्था का भव्य प्रगटीकरण किया। भारत के सभी प्रमुख लोकनृत्यों की शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों

- योगी सरकार के सातवें दीपोत्सव से पहले झांकियों और शोभायात्राओं ने माहौल को बनाया राममय
- अस्थाई मंदिर काल के अंतिम दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में उत्साह चरम पर
- पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ अयोध्या की सड़कों पर निकली पर्यटन, संस्कृति और सूचना विभाग की झांकियां
- पर्यटन मंत्री ने भगवा ध्वज दिखाकर झांकियों को किया रवाना
- देश के विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों ने शोभायात्रा निकाल आस्था का किया भव्य प्रगटीकरण
- भारत के सभी प्रमुख लोकनृत्यों की शोभायात्रा को देखने के लिए उमड़े अयोध्या वासी
- जगह जगह झांकियों की उतारी गई आरती, अयोध्या के पुरोहित समाज ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

पर जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं जगह जगह झांकियों की आरती भी उतारी गई। अयोध्या के पुरोहित समाज की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष आभार भी व्यक्त किया गया।

*अयोध्या ही नहीं पूरे हिन्दुस्तान का सौभाग्य*
इस मौके पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने कहा कि राम नगरी में दीपोत्सव का कार्यक्रम होने जा रहा है। विश्व में सबसे ज्यादा दीप प्रज्वलित करने का एक बार फिर नया कीर्तिमान बनेगा। इस दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे। सबसे अहम बात ये होगी कि प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के दौरान दुनिया के 50 महत्वपूर्ण देशों के राजनयिक भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि ये दीपोत्सव सभी को त्रेतायुग की याद दिलाता है, जब भगवान श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या वापस लौटे थे। अयोध्या वासियों ने उनका जिस प्रकार से तब स्वागत सत्कार किया था। उसी प्रकार से आज यहां की सड़कों पर दिखाई दे रहा है। यह अयोध्या ही पूरे हिन्दुस्तान का सौभाग्य है। भारतीय सनातन संस्कृति की ओर से यह संदेश पूरे विश्व पटल पर जाएगा।

*निकाली गईं ये झांकियां*
बता दें कि अयोध्या में निकाली गईं झांकिया पर्यटन विभाग एवं सूचना विभाग द्वारा बनाई गई हैं। इनमे सूचना विभाग की झांकियों में पुत्रेष्ठि यज्ञ एवं सबको सुरक्षा, भयमुक्त समाज, गुरूकुल शिक्षा एवं बच्चों का अधिकार, बेसिक शिक्षा, राम सीता विवाह एवं बेटियों के विवाह हेतु सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्था, अहिल्या उद्धार एवं मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालम्बन, 1090 एवं 1076 की सुविधा, पंचवटी/वन एवं पर्यावरण, रामेश्वरम सेतु एवं उप्र में पुलों का निर्माण, पुष्पक विमान एवं विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी, बेहतर वायु कनेक्टिविटी, केवट प्रसंग एवं समाज कल्याण, राम दरबार एवं बेहतर कानून व्यवस्था, शबरी-राम मिलाप एवं महिला कल्याण, लंका दहन एवं अपराधियों एवं भूमाफियाओं के विरुद्ध अभियान की झांकियां हैं।

इसी प्रकार पर्यटन विभाग की झांकियों में सातों अध्याय बाल काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, किष्किंधा काण्ड, सुन्दर काण्ड, लंका काण्ड व उत्तर काण्ड पर आधारित सात झांकियां तथा एक झांकी राम रथ थीम पर निकाली गई।
  Yugvarta News Agency
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Elderly Man’s Rainy Day Yoga on Railway
Arrest and Unrest: The Case of Two
Six Indian Firms Sanctioned by US Over
Rape Case Filed Against Rapper Hirandas Murali,
Delhi Birthday Celebration Turns Fatal in Road
Trump Targets India-Russia Ties, Slams Trade Deficit
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1194 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(547 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(538 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(533 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(454 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(452 Views )