» विदेश
भारत के तेजी से बढ़ते कदम: सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन 2023 का आयोजन
Go Back | Yugvarta , Jul 31, 2023 08:34 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
आज हमारे हाथ में मौजूद फोन हो या फिर गाड़ियां, अंतरिक्ष में जाने वाले रॉकेट या लैपटॉप आदि सभी इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में सेमीकंडक्टर का इस्तेमाल हो रहा है। सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री आज दुनिया की प्रमुख इंडस्ट्री बन गई है। यही वजह है कि दुनिया के कई देश इस क्षेत्र पर खासा फोकस कर रहे हैं। अब भारत ने भी इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हो रही सेमीकॉन इंडिया कॉन्फ्रेंस 2023 भी इसी का हिस्सा है।
रविवार को इस कॉन्फ्रेंस को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी संबोधित किया। वर्चुअल संबोधन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा भारत जितना अधिक आत्मनिर्भर होगा, सेमीकंडक्टर व चिप उत्पादन में भी उसकी आत्मनिर्भरता उतनी अधिक होगी। ऐसे में उभरते भू-राजनीतिक परिदृश्य और लचीली आपूर्ति शृंखला सुनिश्चित करने पर बढ़ते वैश्विक जोर के बीच भारत घरेलू स्तर पर विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने के लिए प्रमुख सेमीकंडक्टर कंपनियों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है।
जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच की साझेदारी अब कई अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ रही है और समय के साथ इसमें मजबूती आएगी। उदाहरण के लिए अंतरिक्ष में भारत ने आर्टेमिस अकॉर्ड पर हस्ताक्षर किए हैं और नासा और इसरो की साझेदारी भी मजबूत हो रही है। क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था का अहम तत्व है। विदेश मंत्री ने कहा कि हमारी आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों में ये तकनीक बड़े बदलाव ला सकती है और किसी भी ताकतवर देश के लिए बेहद अहम साबित होगी।
विदेश मंत्री ने कहा कि 'खनिज सुरक्षा साझेदारी में भारत की एंट्री बेहद अहम है। इससे सुरक्षित सप्लाई चेन के क्षेत्र में विविधता आएगी। भारत में 5जी की शुरुआत हो चुकी है और हमने इस मामले में गति पकड़नी शुरू कर दी है। बता दें कि खनिज सुरक्षा साझेदारी में अमेरिका के नेतृत्व में 14 देश (ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, जापान, कोरिया गणराज्य, स्वीडन, ब्रिटेन, यूरोपीय आयोग, इटली और अब भारत) सहयोगी हैं। इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर अहम खनिजों की आपूर्ति श्रृंखलाओं में निवेश को बढ़ाना है।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
“Hindus Can Never Be Terrorists”: Amit Shah
विधायकों की उठाई समस्याओं को गंभीरता से
सूबे में शीघ्र होगा राज्य विद्यालय मानक
"नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान" : मुख्यमंत्री पुष्कर
आगामी कुम्भ मेला 2027 को लेकर मुख्य
उत्तराखंड: पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी, हर
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1181 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(546 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(538 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(532 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(454 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(451 Views )