» सौंदर्य टिप्स
सर्दियों मे नहाते समय गुनगुने पानी में डाल लें ये पत्तियां, स्किन पर होगा जबरदस्त फायदा
Go Back | Yugvarta , Dec 01, 2022 09:28 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है। सर्दियों के मौसम में लोगों को स्किन संबंधित कई तरह की समस्याएं भी शुरु हो जाती हैं। सर्दियों के मौसम में स्किन में रुखापन आ जाना सबसे बड़ी समस्या होती है। सर्दियों के मौसम में नहाते समय आप गुनगुने पानी में अगर एक चीज की पत्तियां मिला लेंगे तो आपकी स्किन को बहुत लाभ होगा। हम बात कर रहे हैं नीम की पत्तियों की। बता दें कि आयुर्वेद में नीम को औषधि के रूप में रूपांतरित किया गया है। नीम सबसे ज्यादा स्किन की समस्याओं में फायदा पहुंचाता है। अगर आप गुनगुने पानी

सर्दियों के मौसम में स्किन में रुखापन आ जाना सबसे बड़ी समस्या होती है। सर्दियों के मौसम में नहाते समय आप गुनगुने पानी में अगर एक चीज की पत्तियां मिला लेंगे तो आपकी स्किन को बहुत लाभ होगा

में नीम की पत्तियां डालकर नहाते हैं तो कई फायदे मिलते हैं।

गुनगुने पानी में डालें नीम की पत्तियां
बता दें कि नीम की पत्तियों में फैटी एसिड्स, लिमोनॉइड्स, विटामिन-ई, एंटीऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम पाया जाता है। इसीलिए स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का ये कारगर इलाज हो सकता है। इसके लिए आपको गुनगुने पानी में नीम की पत्तियां डालकर नहाना होगा। इससे स्किन प्रॉब्लम्स दूर होगी और मुहांसों की समस्या में भी ये रामबाण का काम करेगा।

त्वचा में नहीं आएगा रुखापन
नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर इससे नहाने से त्वचा का रूखापन दूर हो जाता है। साथ ही साबुन और बॉडी वॉश की जरूरत भी नहीं रहती। इसके अलावा ये स्किन में नैचुरल ऑयल का संतुलन बनाए रखता है और नीम का पानी सिर में डैंड्रफ की समस्या को भी दूर कर देता है। इसके अलावा इससे स्किन इंफेक्शन की प्रॉब्लम्स भी दूर हो जाती है।

झुर्रियां दूर करेगा नीम की पत्तियों का लेप
यही नहीं स्किन से जुड़ी कई अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए नीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। नीम के पत्तों का लेप भी आपकी स्किन को फायदा पहुंचाएगा। अगर आपकी स्किन पर झुर्रियां हैं, तो नीम की पत्तियों का लेप काफी फायदेमंद रहेगा। इसके इस्तेमाल से रिंकल्स के साथ दाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे।

नीम का तेल
बता दें कि सर्दियों में आप नीम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको नहाने के पानी में कुछ बूंद नीम का तेल मिलाना होगा। साथ ही आप नहाने से पहले शरीर पर सरसों के तेल और नीम तेल को मिक्स करके मालिश कर सकते हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Uttrakhand: हरेला पर्व पर राज्यभर में वृहद
योगी सरकार के संकल्प का साक्षात् रूप
समूचे देश के लिए प्रेरक उदाहरण है
शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यमः
राष्ट्र प्रथम के भाव से सेवारत हैं
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर सीएम
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(936 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(489 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(457 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(409 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(405 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(397 Views )