मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के 33वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का वर्चुअली करेंगे शुभारंभ
Go Back |
Yugvarta
, Jun 14, 2022 12:00 PM 0 Comments
0 times
0
times
Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के 33वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 86 विज्ञान केन्द्र हैं।
उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद में कृषि और शोध से जुड़े फसल विज्ञान, बागवानी, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, कृषि अभियांत्रिकी, पशु विज्ञान, मात्स्यिकी, कृषि शिक्षा, कृषि विस्तार, प्रशासन, वित्त, ज्ञान प्रबंधन, प्रौद्योगिकी व्यावसायीकरण, राष्ट्रीय कृषि विज्ञान कोष संभाग हैं। बता दें कि प्रदेश में कृषि को बढ़ावा देने के लिए और किसानों की दशा सुधारने के लिए उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद का गठन किया गया था।
उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद का 33वां स्थापना दिवस लखनऊ में आयोजित किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय संगोष्ठी का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। जिसमें प्रदेश में किसान और कृषि को कैसे बढ़ाया जाए इस पर चचा्र होगी।