» राज्य » दिल्ली
दिल्ली-NCR में आंधी व बारिश ने मचाई तबाही; उखड़े पेड़
Go Back | Yugvarta , Jun 01, 2022 08:04 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में सोमवार दोपहर के बाद धूल भरी आंधी और गरज के साथ भारी बारिश जमकर तबाही मचाई। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने एनसीआर के कई हिस्सों में तूफान से पेड़ और होर्डिंग उखड़ गए। इसके अलावा, दिल्ली की जामा मस्जिद के मुख्य गुम्बद का ऊपरी पीतल का हिस्सा भी गिर गया है। वहीं, आंधी-पानी के चलते सवा घंटे में ही दिल्ली के तापमान में 15 डिग्री सेल्सयस तक की गिरावट हुई।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तेज रफ्तार हवाओं ने कहर बरपाया है जिससे दिल्ली के कई हिस्सों में पेड़ और होर्डिंग उखड़ गए हैं। तेज हवाओं के चलते बहादुर शाह जफर मार्ग पर एक्सप्रेस बिल्डिंग की कई एसी यूनिट टूटकर लटक गईं। उन्होंने कहा कि नगर निगम बारिश से पेड़ों और संपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में बारिश के साथ बादल भी गरजे और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। इससे दिल्ली के पालम में पारा लगभग 13 डिग्री और सफदरजंग में पारा 16 डिग्री तक गिरा। सफदरजंग में शाम 4:20 से 5:40 बजे के बीच तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
दिल्ली में केजी मार्ग पर पार्किंग में खड़ी कार पर इमारत से गिरा लोहा
इससे पहले दिल्ली में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में शहर में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया था। विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 63 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
सीएम योगी ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात के
UP News: प्रदेश में समर कैंप का
प्रदेश में कोविड संक्रमण जैसे कोई चिंता
Ayodhya to get ‘Bharat Path’ after Ram,
Uttar Pradesh : बुनियाद मजबूत कर बच्चों
गरीब ओबीसी बेटियों के लिए वरदान बनी
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(280 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(278 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(278 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(264 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(239 Views )
हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं
(233 Views )