» विदेश
भारतीय पेशवरों से मुलाकात कर विदेश राज्य मंत्री ने कहा- कतर में ब्रांड इंडिया बनाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण
Go Back | Yugvarta , May 10, 2022 06:17 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  विदेश राज्य मंत्री वी० मुरलीधरन ने अपनी कतर यात्रा के दूसरे दिन दोहा में एक चर्च का दौरा किया और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने एक अन्य कार्यक्रम में भारतीय स्वास्थ्य पेशेवरों, इंजीनियरों और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के साथ भी मुलाकात की। इस बारे में विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी है।

कतर यात्रा के दूसरे दिन विदेश राज्य मंत्री ने डिनॉमिनेशनल चर्च का किया दौरा।

विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत डिनॉमिनेशनल चर्च जाकर की। इस बारे में उन्होंने ट्वीट कर कहा कतर में डिनॉमिनेशनल

कतर यात्रा के दूसरे दिन विदेश राज्य मंत्री ने डिनॉमिनेशनल चर्च का किया दौरा।

चर्च परिसर में जाकर खुशी हुई और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की। अमृतकाल में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास से सभी का कल्याण के मंत्र को रेखांकित किया।
इसके बाद वह दोहा स्थित भारतीय दूतावास पहुंचे, जहां उन्होंने परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस बारे में उन्होंन ट्वीट किया भारतीय दूतावास दोहा के परिसर में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। दूतावास की टीम से बातचीत की और उन्हें भारत-कतर संबंधों को मजबूत करने के लिए अपना अच्छा काम जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें भारतीय समुदाय की देखभाल एवं सेवा करने के साथ ही डिजिटल तकनीक का उपयोग करके अपनी पहुंच को विस्तार देने को कहा।
इसके बाद विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने दूतावास में ही भारतीय पेशेवरों से मुलाकात की। इस बारे में उन्होंने ट्वीट कर कहा दोहा में भारतीय स्वास्थ्य पेशेवरों, इंजीनियरों और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के साथ बातचीत की। कतर में ब्रांड इंडिया बनाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। कोविड-19 के दौरान भारतीय चिकित्सा बिरादरी की भूमिका प्रशंसनीय है।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
चंडीगढ़ में हवाई हमले की वॉर्निंग, शहर
WATER ATTACK IN PAK : Salal Dam
भारत-पाकिस्तान संघर्ष से हमारा कोई सरोकार नहीं
अमेरिका के रॉबर्ट प्रीवोस्ट होंगे नए पोप,
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 हवाई अड्डे
India -Pakistan Conflict | जम्मू, पठानकोट, उधमपुर
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(253 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(191 Views )
दिल्ली की NCERT किताब से हटाया गया
(148 Views )
India Slams Pakistan at UN: Deputy Envoy
(133 Views )
Rajnath Singh To Brief PM Modi On
(125 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(101 Views )