» देश
राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को घेरा, नकवी ने कांग्रेस को दी ये सलाह
Go Back | Yugvarta , Mar 31, 2022 01:20 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image NEW DELHI :  देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम दिन भर दिन बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस भी एक्टिव मोड में आ गई है। आज कांग्रेस के कई सांसद विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि इस प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल हुए हैं। कांग्रेस ने इसके साथ ही देशभर में बढ़ती कीमतों के विरोध का आह्वान किया है।

प्रियंका गांधी ने हिमाचल में किया प्रदर्शन
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी आज शिमला में ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के बढ़ते दामों के चलते कांग्रेस ने संसद के बाद अब बाहर भी विरोध शुरू कर दिया है। सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस के कई सांसद विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं, दूसरी ओर विजय चौक पर प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे, तब भी यह सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ा रही थी। उन्होंने कहा कि 101 रुपये के तेल में से 52 रुपये सरकार एक्साइज टैक्स के रूप में ले रही है, जो कि जनता के साथ धोखा है।

कीमतें नियंत्रित करे सरकारः राहुल

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 9 गुना बढ़ चुके हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि बढ़ती कीमतों को नियंत्रण में लाया जाए। कांग्रेस नेता ने साथ ही कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।

इस बीच तमिलनाडु से इसकी तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेन्नई के कोयम्बटूर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से कीमतों में कमी की मांग की।

नकवी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों को इतनी मेहनत करने की ज़रूरत नहीं है, वह अपनी मम्मी जी के घर से मनमोहन जी के घर तक पदयात्रा करें तब उनको समझ आएगा कि महंगाई क्यों बढ़ी है। नकवी ने कहा कि आज महंगाई सप्लाई चेन और युद्ध की वजह से बढ़ी है और इसकी वजह से यूके में 20 फीसद से ज़्यादा महंगाई बढ़ी है।

अधीर रंजन बोले पहले ही किया था आगाह

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही सरकार की मंशा को लेकर संदेह जताया था। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ अब पूरे देश में प्रदर्शन करेगी। वहीं, वहां मौजूद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते ही दामों में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही थी और जनता को हमने पहले ही बता दिया था।

आज फिर बढ़े हैं दाम

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर बढ़ोत्तरी हुई है, दामों में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में 9 बार दाम बढ़ाए गए हैं और कुल 6.40 रुपये की वृद्धि की गई है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखण्ड में दवा नियंत्रण प्रणाली को तकनीक
पूरी दुनिया में छाया भारतीय सेना का
योगी के निर्देश: पौधरोपण की सफलता के
अफगानिस्तान के साथ भारत के नए कूटनीतिक
पिछले दो सालों में भुखमरी से
नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(272 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(272 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(265 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(237 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(232 Views )
हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं
(225 Views )