» प्रमुख समाचार
कौन बनेगा उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री? रेस में कई दिग्गज नेताओं के नाम
Go Back | Yugvarta , Mar 13, 2022 12:40 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image NEW DELHI :  उत्तराखंड में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। हालांकि भाजपा के लिए एक चुनाव में मुख्यमंत्री का पद भी हो गया है। दरअसल, भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में चुनाव लड़ा था। भाजपा तो जीत गई लेकिन पुष्कर सिंह धामी खुद खटीमा से हार गए। इसके बाद से ही यह सवाल काफी सुर्खियों में है कि आखिर उत्तराखंड में भाजपा का मुख्यमंत्री कौन होगा? आपको यह भी बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत को हटाने के बाद भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड की सत्ता सौंपी थी। चुनावी हार के

नेतृत्व को लगता है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री है जो कि ठाकुर समाज से आते हैं। ऐसे में उत्तराखंड में ब्राह्मण को आगे किया जाना चाहिए। हाल में ही संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद भी कई चर्चाएं शुरू हो गई है।

बावजूद भी आलाकमान में फिलहाल उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर विचार करना फिलहाल नहीं छोड़ा है। इसके साथ ही उत्तराखंड में भाजपा को एक ब्राह्मण चेहरे की भी तलाश है।

नेतृत्व को लगता है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री है जो कि ठाकुर समाज से आते हैं। ऐसे में उत्तराखंड में ब्राह्मण को आगे किया जाना चाहिए। हाल में ही संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद भी कई चर्चाएं शुरू हो गई है। फिलहाल अजय भट्ट का भी नाम मुख्यमंत्री की रेस में आगे चल रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री की रेस में सुबोध उनियाल, मदन कौशिक, रमेश पोखरियाल निशंक और बंशीधर भगत का भी नाम सामने आया है। इसके अलावा महिला और ब्राह्मण चेहरे के तौर पर ऋतु भूषण खंडूरी के भी नाम की चर्चा काफी तेज है। उत्तराखंड में महिलाओं ने भाजपा के पक्ष में काफी वोट किया है। हालांकि भाजपा का एक धड़ा ऐसा भी है जो कि पुष्कर सिंह धामी को ही मुख्यमंत्री बनाना चाहता है। इन नेताओं को लगता है कि कहीं ना कहीं धामी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा गया था और पार्टी को सफलता मिली है।

धामी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर 5 से 6 विधायक अपने पद तक छोड़ने को तैयार हैं ताकि वह चुनाव लड़ सके। कुल मिलाकर देखें तो उत्तराखंड को लेकर फैसला आलाकमान को ही करना है। उत्तराखंड को लेकर भाजपा नेतृत्व लगातार बैठक भी कर रहा है। दूसरी ओर धामी के पक्ष में भी कई नवनिर्वाचित विधायक खड़े हैं। धामी के अलावा किसी दूसरे क्षत्रिय को मुख्यमंत्री बनाने की तरफ अगर पार्टी बढ़ती है तो इस परिस्थिति में सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और बिशन सिंह चुफाल जैसे दिग्गज नेताओं का भी नाम सामने आ सकता है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में भाजपा ने 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल की है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
चंडीगढ़ में हवाई हमले की वॉर्निंग, शहर
WATER ATTACK IN PAK : Salal Dam
भारत-पाकिस्तान संघर्ष से हमारा कोई सरोकार नहीं
अमेरिका के रॉबर्ट प्रीवोस्ट होंगे नए पोप,
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 हवाई अड्डे
India -Pakistan Conflict | जम्मू, पठानकोट, उधमपुर
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(253 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(191 Views )
दिल्ली की NCERT किताब से हटाया गया
(148 Views )
India Slams Pakistan at UN: Deputy Envoy
(133 Views )
Rajnath Singh To Brief PM Modi On
(125 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(101 Views )