» खेल
T-20 के 10 दिग्गज जो ऑक्शन में नहीं बिके:रैना, मोर्गन और फिंच जैसे 120+ स्ट्राइक रेट वाले बैटर को नहीं मिले खरीदार
Go Back | Yugvarta , Feb 14, 2022 08:35 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Mumbai : 
दो दिन तक चला IPL का सबसे बड़ा ऑक्शन रविवार को खत्म हो गया। 10 टीमों ने 204 खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोड़ा। नीलामी के दौरान कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी भी थे जिन पर किसी टीम ने बोली नहीं लगाई। युवा ईशान किशन को जहां 15.25 करोड़ रुपए मिले तो वहीं, मिस्टर IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना को कोई खरीदार नहीं मिला।

टीमों ने खिलाड़ियों को खरीदने में तीन बड़ी चीजों का ध्यान दिया। उन्होंने ज्यादा उम्र के खिलाड़ी, विदेशी स्पिनर्स और जिन खिलाड़ियों को भारत में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है वैसे प्लेयर्स को तवज्जो नहीं दी। आइए आपको इस आर्टिकल के जरिए उन टॉप खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई और वो आखिर में अनसोल्ड रहे।

Mr. आईपीएल को नहीं मिला कोई खरीदार
ऑक्शन के दौरान अनसोल्ड खिलाड़ियों के नाम में जब सुरेश रैना का नाम आया तो देश के हर क्रिकेट फैन के लिए ये चौंकाने वाला था। रैना का आईपीएल में स्ट्राइक रेट 136.76 का है। पहले सीजन से वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले। हालांकि बीच में जब चेन्नई की टीम बैन हुई तो वो गुजरात लॉयंस के कप्तान बने, लेकिन दोबारा जब टीम ने वापसी की तो वो फिर टीम से जुड़ गए, लेकिन इस बार चेन्नई ने भी उन पर भरोसा नहीं जताया।

रैना घरेलू क्रिकेट में भी पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम से भी संन्यास ले लिया है। ऐसे में 35 साल के हो चुके रैना के लिए कोई भी टीम चांस नहीं लेना चाहती थी। उन्होंने अपनी बेस प्राइस दो करोड़ रखी थी। इस खिलाड़ी का आईपीएल करियर देखा जाए तो उन्होंने 205 मैच खेले हैं और 32.51 की औसत से 5528 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं।

स्टीव स्मिथ भी किसी टीम का हिस्सा नहीं बने
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। उन्हें 2 करोड़ 20 लाख रुपए मिलते थे। दिल्ली से पहले स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान भी थे, लेकिन उनकी कप्तानी और बल्ले दोनों के खराब प्रदर्शन के कारण राजस्थान ने उन्हें अगली नीलामी में टीम से नहीं जोड़ा था। स्मिथ का आईपीएल में स्ट्राइक रेट 128.09 का है। स्मिथ ने IPL में 103 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 34.51 की औसत से 2485 रन बनाए हैं।

इस दौरान स्मिथ ने 11 हॉफ सेंचुरी और 1 शतक भी लगाया है। अभी हाल ही में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में भी स्मिथ का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर पाया था। पिछले सीजन में इस खिलाड़ी ने दिल्ली के लिए IPL में 8 मैच खेले थे, लेकिन कोई यादगार पारी नहीं खेल पाए थे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
चंडीगढ़ में हवाई हमले की वॉर्निंग, शहर
WATER ATTACK IN PAK : Salal Dam
भारत-पाकिस्तान संघर्ष से हमारा कोई सरोकार नहीं
अमेरिका के रॉबर्ट प्रीवोस्ट होंगे नए पोप,
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 हवाई अड्डे
India -Pakistan Conflict | जम्मू, पठानकोट, उधमपुर
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(253 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(191 Views )
दिल्ली की NCERT किताब से हटाया गया
(148 Views )
India Slams Pakistan at UN: Deputy Envoy
(133 Views )
Rajnath Singh To Brief PM Modi On
(125 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(97 Views )