» हेल्थ
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए पार्सले असरदार
Go Back | Yugvarta , Jan 25, 2022 09:20 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन पिछले कुछ सालों में महामारी बन गया है। जिन लोगों का प्रेशर 140/90 से ऊपर होता है, उन्हें हाई बीपी से पीड़ित माना जाता है। ये सेहत से जुड़ी एक ऐसी समस्या है जो शरीर को धीरे-धीरे काफी नुकसान पहुंचाती है। अगर समय रहते इस पर ध्यान ना दिया जाए तो ये आगे चलकर उनके शरीर के कई अन्य अंग को प्रभावित कर सकता है। लेकिन दिनचर्या में छोटे बदलाव करके और कुछ घरेलू उपायों को अपनाने से हाई ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करके इसे कंट्रोल कर सकते हैं।


हाई ब्लड प्रेशर को 'हाइपरटेंशन' भी कहा जाता है, जिसमें हार्ट आर्टरी में बल्ड फ्लो काफी तेज हो जाता है। इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर के कारण

ऐसे लोग जो फिजिकल एक्टिविटी या व्यायाम नहीं करते हैं उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसके अलावा डायबिटीज या हार्ट पेशेंट को भी हाई बीपी की समस्या हो जाती है। ये समस्या उनलोगों में भी हो सकती है जो ज्यादा नमकीन चीजें या जंक फूड जैसे कि पिज्जा, बर्गर, मोमोज और नूडल्स आदि का सेवन करते हैं। धूम्रपान और शराब का सेवन या टेंशन भी इसके कारण हो सकते हैं।


अजमोद (पार्सले)

अजमोद अमेरिका, यूरोप और मध्य पूर्व के व्यंजनों में काफी लोकप्रिय है। अजमोद ,स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी और कैरोटेनॉयड मौजूद होते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं।

लहसुन

अगर आप ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं तो लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा इसके सेवन से इम्युनिटी भी बढ़ती है साथ ही बालों की देखभाल और स्किन को भी फायदा मिलता है। इस बात का ध्यान रखें कि लहसुन को पका कर ना खाएं क्योंकि पकाने से इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते है। आप चाहें तो लहसुन का अचार खा सकते हैं।

प्याज

प्याज के सेवन से आप अपने ब्लड प्रेशर के लेवल को कम कर सकते हैं। इसमें क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनॉयड्स तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से ब्लड वेसेल्स पतली हो जाती है। इसलिए प्याज के सेवन से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है।

काली मिर्च

अगर आपका बीपी बढ़ा हुआ है तो आप आधा गिलास पानी में काली मिर्च पाउडर डालकर सेवन करें। इससे आपके काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा अगर आप काली मिर्च रोजाना खाएंगे तो आप कई गंभीर बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं भी नहीं होती है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
चंडीगढ़ में हवाई हमले की वॉर्निंग, शहर
WATER ATTACK IN PAK : Salal Dam
भारत-पाकिस्तान संघर्ष से हमारा कोई सरोकार नहीं
अमेरिका के रॉबर्ट प्रीवोस्ट होंगे नए पोप,
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 हवाई अड्डे
India -Pakistan Conflict | जम्मू, पठानकोट, उधमपुर
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(253 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(191 Views )
दिल्ली की NCERT किताब से हटाया गया
(148 Views )
India Slams Pakistan at UN: Deputy Envoy
(133 Views )
Rajnath Singh To Brief PM Modi On
(125 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(102 Views )