शेयर बाजार में नई साल की मजबूती: 2 जनवरी को सेंसेक्स 300 अंक उछला, बैंकिंग और ऑटो शेयरों ने दी रफ्तार

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 2 Jan, 2026 02:21 PM
शेयर बाजार में नई साल की मजबूती: 2 जनवरी को सेंसेक्स 300 अंक उछला, बैंकिंग और ऑटो शेयरों ने दी रफ्तार

नई दिल्ली | 2 जनवरी 2026

साल के दूसरे कारोबारी दिन शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार से ही निवेशकों का भरोसा मजबूत नजर आया, जिसका असर प्रमुख सूचकांकों पर साफ दिखा। सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा चढ़कर करीब 85,500 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी में भी लगभग 100 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 26,250 के आसपास पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जबकि सिर्फ 6 शेयरों में गिरावट रही।

बाजार की अगुवाई बैंकिंग, ऑटो और मेटल शेयरों ने की, जहां निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही। दूसरी ओर एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों पर दबाव नजर आया और इनमें हल्की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत मिले। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी मजबूती के साथ ऊपर रहा, जबकि जापान का निक्केई हल्की गिरावट में कारोबार करता दिखा।

हांगकांग और चीन के बाजारों में तेजी देखी गई। वहीं अमेरिकी बाजार पिछले कारोबारी सत्र में दबाव में बंद हुए थे, जिसका सीमित असर भारतीय बाजार पर पड़ा। निवेशकों की गतिविधियों की बात करें तो विदेशी संस्थागत निवेशकों ने हालिया सत्रों में बिकवाली जारी रखी है, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बाजार को मजबूती देने का काम किया है। दिसंबर और नवंबर के आंकड़े बताते हैं कि भारी एफआईआई बिकवाली के बावजूद डीआईआई की लगातार खरीदारी से बाजार को सहारा मिला हुआ है।

गौरतलब है कि नए साल के पहले कारोबारी दिन बाजार लगभग सपाट बंद हुआ था। इसके बाद 2 जनवरी को आई तेजी ने संकेत दिया है कि घरेलू निवेशकों के भरोसे और चुनिंदा सेक्टरों में खरीदारी के दम पर बाजार फिलहाल मजबूत रुख बनाए हुए है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2